झील में मिला पर्यटक का शव, रहस्यमई मौत से सनसनी..Video


भीमताल। नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध नौकुचियाताल झील में मंगलवार सुबह एक शव उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक गाजियाबाद निवासी बताया जा रहा है, जो भीमताल स्थित रामा ग्रुप में ठहरे हुए थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव की शिनाख्त और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी
Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हनुमान अंश _ प्रमोशन के लिए भंडारा और बॉक्स ऑफिस पर‘चमत्कार’!
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन