Ad

हल्द्वानी में आज महारैली_पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज मूल निवास स्वाभिमान महारैली रविवार को निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से रैली समाप्ति तक रहेगा। अगर आप हल्द्वानी या पर्वतीय क्षेत्र में जाना चाह रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें।

ADVERTISEMENTSAd

मूल निवास स्वाभिमान महारैली कार्यकम के दौरान सामान्य वाहनों हेतु रूट/डायवर्जन प्लान

नोट- यह रूट डायवर्जन प्लान दिनांक-28.01.2024 को समय प्रातः 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।

बड़े वाहनों का डायवर्जन

▪️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को शीतल होटल ति०/टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाईपास ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️कालाढूगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लामाचौर तिराहे से कालाढूगी बाईपास रोड होते हुए हनुमान मन्दिर से आर टी०ओ० रोड से रामपुर रोड को भेजा जायेगा, जहाँ से यह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️भीमताल / नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन ति० काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनो को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।

▪️गौलापुल/रेलवे क्रोसिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन

▪️रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपी नगर ति० से आईटीआई तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन को आयेंगी।

▪️बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसें मंगलपडाव होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आयेंगी।

▪️कालाढूगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहे से नारीमन होते हुए गोला रोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आयेंगी।

▪️पर्वतीय क्षेत्रों से आने/जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें नारीमन तिराहे से खेडा से गीलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की और जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से रामपुर रोड/बरेली रोड को जाएंगी।

▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए एफटीआई, आईटीआई तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए कालाढूंगी रोड को जायेंगे।

▪️सिडकुल/अन्य निजी बसों हेतु मंगलपड़ाव से सौरभ होटल तक, नवाबी रोड एवं मुखानी चौराहे तक प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा।

▪️ इन्टरसिटी बसों हेतु नैनीताल बैंक तिराहे से तिकोनिया चौराहे की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

▪️बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहन गाधी इंटर कॉलेज से डायवर्ट होकर आई०टी०आई० से क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

▪️रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को टीपीनगर तिराहे से होंडा शोरूम होते हुए तीनपानी तिराहा बरेली रोड से गौलाबाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहन आई०टी०आई० तिराहे से डायवर्ट होकर क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को लालडॉट तिराहे से पनचक्की ति० से कॉलटैक्स ति०/ हाईडिल ति० होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहन मुखानी चौ० / नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

▪️नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।

▪️रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा / लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहन महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा तिराहा होते हुए पानी की टंकी से मुखानी होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *