

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार के घर घर घूमने का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। ये गुलदार कुत्तों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित धूप कोठी क्षेत्र के एक घर में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो कैद हुआ है। यहां गुलदार बेखौफ होकर पहले लिंटर में मंडराता है और फिर सीढ़ियों के रास्ते घरों से होते हुए आगे निकलता दिख रहा है। ये गुलदार मार्शल कॉटेज के एक रिहायशी क्षेत्र में मकान के आंगन में खेल रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डालता है।
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अब क्षेत्र में हल्ला गुल्ला कर गुलदार को भगा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को अविलम्ब पकड़ने की मांग की है। नैनीताल के कई हिस्सों में गुलदारों ने यही हाल कर रखा है। विभाग शाम को अंधेरा होते ही पटाखे फोड़कर गुलदार को जंगल की तरफ खदेड़ रहा है। वीडियो, बीती 24 जनवरी की रात दो बजे का बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..
चुनाव से पहले अब इस जिले में होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक
CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, दिल्ली – उत्तराखंड की ट्रेनें रद्द _57 मेट्रो स्टेशन भी..
CM के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या नजरबंद