Ad

हल्द्वानी में कल CM धामी का रोड शो_पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी हल्द्वानी में कल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन हो रहा है इस वीआईपी कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान पुलिस ने जारी कर दिया है ।

ADVERTISEMENTSAd

नोट: यह डायवर्जन प्लान दिनांक-17.04.2024 को समय प्रातः 11:00 बजे से समाप्ति तक लागू रहेगा।

बडे वाहनों का डायवर्जन

▪️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को शीतल होटल/टीपी नगर ति० होते हुए तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे वाहनों को तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट ति० से होते हुए पनचक्की से हाईडिल / कॉलटैक्स ति० होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️ भीमताल / नैनीताल की ओर से आने वाले एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त बड़े वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से पनचक्की चौराहे से लालडॉट बाईपास होते हुए कालाढूंगी रोड में भेजा जायेगा।

▪️ भीमताल / नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बडे वाहनों को नारीमन ति० काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।

▪️गौलापुल/रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन

▪️रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / निजी / सिडकुल की बसें शीतल होटल / टीपी नगर ति० से डायवर्ट होकर तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

▪️बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / निजी / सिडकुल की बसें तीनपानी ति० से डायवर्ट होकर गोलारोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसें लालडॉट ति० से डायवर्ट होकर पनचक्की ति० से हाईडिल / कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहे से गोला बाईपास होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा। जहों से वे बरेली/रामपुर रोड को जायेंगी।

▪️ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से होंडा शोरूम होते हुए टीपीनगर से देवलचौड़ से छडायल होते हुए कालाढुंगी की ओर जा सकेंगी।

▪️रोडवेज / केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज / केमू की बसें केमू स्टेशन तिराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास होते हुए नारीमन से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

▪️बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज ति० से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे। मुखानी चौराहे से कालाढुंगी चौराहे की तरफ समस्त दुपहिया / चौपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को शीतल होटल तिराहा होते हुए तीनपानी से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष अन्य वाहन आई०टी०आई० तिराहे से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

▪️मुखानी चौराहे से कालाढुंगी चौराहे की तरफ समस्त दुपहिया/ चौपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल / कॉलटैक्स होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

▪️नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।

▪️ रामपुर रोड / कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे / हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा / लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी में रोड शो का कार्यक्रम तय किया है , जिसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं । रोड शो को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए नैनीताल जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को सभी मोर्चों के पदाधिकारियों अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने को कहा है ।

मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया रोड शो कल दोपहर 2 बजे पशु चिकित्सालय कालाढूंगी रोड से होते हुए दीन दयाल पार्क तिकोनिया चौराहे तक निकाला जायेगा ।

रोड शो के दौरान महिला मोर्चा के द्वारा अलग अलग स्थानों में मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम भी इस दौरान किया जायेगा । रोड शो में नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट समेत सभी भाजपा विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे । रोड शो आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन कर मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने का भरपूर प्रयास करेगी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *