भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” में पुलिस की रेड,27 के चालान_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” में रात्रि के समय शोरगुल और उत्पात मचाने के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रिजॉर्ट में आयोजित एक समारोह के दौरान साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके अत्यधिक शोर मचाया गया, जिससे आसपास के निवासियों और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी हुई।

इसकी शिकायत मिलने पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 05 मार्च की रात को रिजॉर्ट में छापेमारी करने का आदेश दिया।

हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और अन्य पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से “द पाम रिजॉर्ट” में छापेमारी की। छापे के दौरान पाया गया कि ओम साईं कैमिकल कंपनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित एक समारोह में 32 व्यक्ति (26 पुरुष और 6 महिलाएं) मौजूद थे, जहां साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके अत्यधिक शोर मचाया जा रहा था।

इस घटना पर भीमताल थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 26 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 250 रुपये का नगद चालान किया, जिसके तहत कुल 6,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, रिजॉर्ट के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 10,000 रुपये का चालान किया गया।

पुलिस ने रिजॉर्ट में मौजूद सभी लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page