Alert – उत्तराखंड के इन हिस्सों में आज बोहत भारी बारिश के आसार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के लिए कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और यह सिलसिला लगातार चलने की बात कही जा रही है. जिसके चलते सभी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को निगरानी के निर्देश दिए हैं।

मानसून आने के बाद पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. आज यानी शनिवार को भी राज्य के पार्वती इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई है।

उत्तराखंड में आज कई इलाकों में तेज बारिश के आसार है।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज जनपद नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून और नैनीताल में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

राज्य के बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है ।

राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है ।

देहरादून में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई और पारा भी चढ़ गया।
उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। दोपहर के समय कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन शाम को फिर से धूप निकल गई। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 25. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून और नैनीताल में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जनपदों में भी गर्जन के साथ बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। चार धाम यात्रा मार्ग पर बादल छाए रहेंगे और बारिश के दौर होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 03 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। जिसको देखते हुए खासतौर से पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। वहीं मैदानी इलाकों में बरसाती नालों और नदियों से दूर रहने और जोखिम न लेने की हिदायत दी गयी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page