उत्तराखंड:दर्दनाक सड़क हादसा,एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत..


ट्रॉली और बाइक की जोरदार और भीषण भिड़ंत के चलते बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना गढ़ीनेगी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसकी मां और भतीजे की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित परिवार के सदस्यों की पहचान बग्गा सिंह (36 वर्ष), उनकी मां प्रीतो कौर (69 वर्ष) और भतीजे शिवा (12 वर्ष) के रूप में हुई है। बग्गा सिंह अपनी मां और भतीजे के साथ काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल से दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की तुरंत मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक बग्गा सिंह के पिता बंता सिंह ने बताया कि शिवा उनके बेटे हरकेश सिंह की इकलौती संतान था, जो पैरालिसिस से पीड़ित हैं और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के सदस्यों ने घटना के बाद सरकारी अस्पताल और कुंडा थाने में आक्रोश जताते हुए आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है, और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन