

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को दिल का दौरा पड़ा है। आजम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खान के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी कर हार्ट में एक स्टंट डाला गया है।
कोरोना काल के दौरान ही संक्रमित हो चुके आजम खान अपने कारावास के वक्त से ही खराब सेहत से परेशान हैं। कोरोना के समय अस्पताल में उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें कई हफ्ते तक मेदांता अस्पताल में ही रहना पड़ा था। खराब सेहत के आधार पर आजम ने कई बार जेल से जमानत भी मांगी थी। लेकिन यूपी की अदालतों से उन्हें राहत नहीं मिली।
कुछ दिनों पहले आजम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेल से रिहा हुए थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आजम खान ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने जांच के बाद उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती किया था।
फिलहाल गंगाराम अस्पताल में भर्ती आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं डॉक्टर्स लगातार उनके हेल्थ पैरामीटर्स पर नजर रखे हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस