

धर्म संसद में नफरती भाषण देने के मामले में रोशनाबाद जेल में बंद उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी आज बुधवार शाम जेल से रिहा हो जाएंगे। संतों का प्रतिनिधिमंडल उनके स्वागत के लिए जेल परिसर जाएगा।

उत्तरी हरिद्वार वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी। आरोप है कि इसमें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने नफरती भाषण दिया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर 27 दिसंबर को नगर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसी साल 13 जनवरी को पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और कोर्ट ने हरिद्वार जेल भेज दिया था।
17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर उनको तीन महीने की अंतरिम जमानत दी थी। जमानत अवधि पूरी होने पर तीन सितंबर को त्यागी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने त्यागी की जमानत सशर्त मंजूर कर दी। त्यागी की जेल से रिहाई का सुप्रीम कोर्ट का आदेश मंगलवार तक जेल प्रशासन के पास नहीं पहुंच सका।
जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि रिहाई के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि बुधवार तक रिहाई का आदेश पहुंच जाएगा। शाम को रिहाई होने पर त्यागी का संतों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल त्यागी का स्वागत करने जेल परिसर जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं