UKSSSC पेपर लीक मामले में जांच आयोग की काठगोदाम में जनसुनवाई


नैनीताल/हड़वानी : काठगोदाम में जनसुनवाई पेपर लीक मामले में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी द्वारा आज सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोग अध्यक्ष ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगा।
छात्र-छात्राओं व नागरिकों ने परीक्षाओं में पारदर्शिता, सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी।
आयोग सचिव विक्रम सिंह राणा ने बताया कि सभी शिकायतों व सुझावों को संज्ञान में लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
सेवानिवृत न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोग के अध्यक्ष श्री ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष एवं संतुलित रूप से तैयार की जा सके।
जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, विभिन्न नागरिकों, परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार रखे तथा सुझाव रखे। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षाओं की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष माहौल व पारदर्शिता से कराई जाएं।
आयोग के सचिव विक्रम सिंह राणा ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और सुझावों का संज्ञान लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि गत 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा हेतु जनपद में तीन क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनके अंतर्गत कुल 57 परीक्षा केंद्रों थे। इन सभी केंद्रों में आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी आयोग को उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान,उप जिलाधिकारी राहुल शाह, विगत सम्पन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्र प्रभारी,व्यस्थापक संबंधित अधिकारी, छात्र छात्रा, संगठन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस