दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..


लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में थान सिंह बिष्ट को नया डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन से रिक्त हुए पद पर दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से उनका चयन हुआ।
दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने थान सिंह बिष्ट को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पूर्व विधायक नवीन दुम्का, विधायक दान सिंह भंडारी समेत दुग्ध संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि थान सिंह बिष्ट अपने अनुभव और समर्पण से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती देंगे और सहकारी दुग्ध व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..
दुष्यंत गौतम के खिलाफ हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च..
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती ,, पति गिरधारी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज