विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड की कुमाऊं यूनिवर्सिटी की बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो.वीना पाण्डे को विश्व के 5% वैज्ञानिकों में शामिल होने का गर्व मिला है। इससे कुमाऊं विश्वविद्यालय, ऊत्तराखण्ड समेत भारत का शैक्षणिक क्षेत्र में मान बड़ा है।


कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित बायोटेक्नॉलोजी विभाग की अध्यक्ष प्रो.वीना पाण्डे के शोध प्रकाशनों, शोध कार्यों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में दिए योगदान के आधार पर दिया गया है। भीमताल में बायोटेक्नॉलोजी विभाग की स्थापना के साथ ही प्रो.वीना पाण्डे ने उसके विकास और उन्नति के लिए जीतोड़ कार्य किये। विभाग के स्टाफ की मेहनत से ही इसे एक सम्मानजनक पहचान मिलती रही है।

विभाग ने देश के कई अग्रणी शोध संस्थानों के साथ एम.ओ.यू.किया है, जिससे यहां के शोधार्थियों को शोध कार्यों में लाभ और सहयोग मिलेगा। 29 मई 2026 को डिजिटली जारी सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन आई.डी.A5039026034 है। प्रो.वीना को ई-मेल पर ये जानकारी और सर्टिफिकेट प्राप्त हुए हैं।


कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत, सभी सहयोगी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस विशेष उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य में अधिक उन्नति की कामना की है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *