Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक कपड़े की दुकान से चोरी करते कुछ लोग सी.सी.टी.वी.में कैद हो गए। पति पत्नी और बच्चे की तरह दिखने वाले चोर एक परिवार के सदस्य लग रहे थे। चोरी का पता चलने के बाद चोरों को काफी देर तलाशा गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।


नैनीताल में इनदिनों ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन चल रहा है। देशभर से सैलानी यहां घूमने के लिए पहुँच रहे हैं। इन सैलानियों के बीच कुछ चोर पर्यटक भी पहुंचे हैं, जो पर्यटक बनकर मौका मिलते ही सामान में हाथ साफ कर रहे हैं। मल्लीताल की न्यू पालिका मार्किट में बच्चों का सामान(किड्स वेयर)बेचने वाली अनमोल कलेक्शन नामक एक दुकान में ऐसे ही संभवतः पर्यटक परिवार ने गुरुवार को अपने हाथ की सफाई दिखाई।

बताया गया कि परिवार ने बच्चों का सामान दिखाने को कहा। सामान छाटने के दौरान महिला संभवतः ‘पत्नी’ ने एक फुल स्लीव टी शर्ट छुपा दी। इसके बाद युवक संभवतः ‘पति’ ने महिला से उस टी शर्ट को बैग में डालने का इशारा किया। ‘पति’ ने अपनी ‘पत्नी’ को आड़ दी और ‘पत्नी’ बैग में सामान डालते दिखी। इस दौरान चोर ‘पति’ ने व्यापारी अनमोल को दूसरा सामान दिखाने को कहा।

इस साजिश से अनभिज्ञ अनमोल ने सामान दिखाया और किसी छोटे से सामान के रुपये काटे। परिवार महंगी टी शर्ट लेकर चंपत हो गया। जब अनमोल ने सामान गिना तो उसे सामान कम मिला। इसके बाद अनमोल ने सी.सी.टी.वी.खंगाला तो हकीकत सामने आई। अनमोल अपने साथी व्यापारियों को लेकर चोर परिवार को तलाशने के लिए गया, लेकिन घंटों की मेहनत के बावजूद चोर उनके हत्थे नहीं चढ़े।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *