इंस्पिरेशन में यादगार पलों से सजी पूल पार्टी_नन्हों ने किया मस्ती का धमाल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
गर्मी के मौसम में बच्चों की मस्ती को यादगार बनाने के लिए इंस्पिरेशन स्कूल में नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग “कोरल किंगडम पूल पार्टी” का आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय समुद्री दुनिया की खूबसूरत थीम पर सजाया गया, जहाँ रंग-बिरंगी मछलियाँ, कोरल, समुद्री जीव और नीले गुब्बारों ने बच्चों को अंडरवॉटर वर्ल्ड का शानदार अनुभव कराया।

पानी में खेल, म्यूजिक पर डांस और चेहरे पर मुस्कान – पूरा दिन बच्चों के नाम रहा।

रंग-बिरंगे स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर पहुँचे नन्हे-मुन्ने बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों ने पूल में जमकर मस्ती की और कई मनोरंजक वॉटर एक्टिविटीज का आनंद लिया। इस दौरान आयोजित रेन डांस पार्टी बच्चों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनी, जहाँ म्यूजिक की धुन पर बच्चों ने जमकर डांस किया।

रेन डांस के बाद आइसक्रीम पार्टी ने बच्चों की खुशी को दोगुना कर दिया।

विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से गूंज उठा। बच्चों ने अपनी पसंदीदा आइसक्रीम का स्वाद लिया और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं को-ऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही इससे बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मकता का विकास होता है।

मस्ती, मुस्कान और यादगार पलों से सजी यह पूल पार्टी

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *