नैनीताल – भवाली रोड पर फिर हुआ भूस्खलन , बाल-बाल बची पोकलैंड मशीन..लैंडस्लाइड -वायरल वीडियो


उत्तराखंड में नैनीताल से भवाली रोड में भूस्खलन के बाद एक और तस्वीर ने पहाड़ों की कमजोरी को दर्शा दिया है । भूस्खलन की चपेट में आने से वहां काम कर रही पोकलैंड मशीन बच गई ।
नैनीताल और भवाली के बीच पाइंस में बीती 29 जुलाई को भूस्खलन से मोटर मार्ग धंस गया था । मार्ग में आज एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है जो कैमरे में कैद हो गया। भूस्खलन के दौरान वहां खड़ी पोकलैंड मशीन बाल बाल बच गई। पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद जिलाधिकारी और आयुक्त मुआयना करने गए । इसके बाद, भूस्खलन के दूसरे दिन से ही मार्ग पुनःनिर्माण का कार्य शुरू हो गया ।
इस मार्ग के बंद होने से भवाली, अल्मोड़ा रानीखेत समेत पहाड़ों का नैनीताल से सीधा संपर्क टूट गया था । यात्रियों और पर्यटकों को लंबा मार्ग पकड़कर तय डेस्टिनेशन तक पहुंचना पड रहा था । जिसके कारण मार्ग को खोलने के लिए जोरों से कवायद चल रही है। आज दोपहर में जब सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था तो मार्ग के ऊपर की चट्टान भरभराकर गिर गई । इस घटना में कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..