Ad

भाजपा सरकार ने कर्ज़ में डुबोया उत्तराखंड – हर मोर्चे पर विफल डबल इंजन सरकार .. यशपाल आर्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : लालकुआ एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे काग्रेस के कद्दावर नेता एंव नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश कि धामी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की धामी सरकार दोबारा सत्ता में आई तब से आमजन को कोई राहत नहीं मिली है प्रदेश में बेरोजगारी से उत्तराखंड का नौजवान पस्तहाल है उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जिन विभागों में रोजगार देने की बात कही गई थी उनमें भर्तियां शुरू नहीं हो पाई हैं आज महंगाई चरम पर है।

ADVERTISEMENTSAd

आम वस्तुएं जनता की खरीद क्षमता के बाहर हो रही हैं प्रदेश का किसान परेशान है तथा लोगों को उनका हक नही मिल रहा है ,भ्रष्टाचार चरम पर है वही भाजपा सरकार में प्रदेश कर्ज में ढूब रह है उन्होंने कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार हर मोर्चे पर बिफल साबित हुई है।


बताते चलें कि लालकुआ एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे काग्रेस के कद्दावर नेता एंव नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आयोजित प्रैसवार्ता में प्रदेश कि धामी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार भले ही सौ दिन के कार्यकाल पर अपनी पीठ थपथपाए लेकिन आज भी प्रदेश कि स्थिति जैसे कि तैसी है उन्होंने कहा कि धामी सरकार द्वारा सौ दिन में कुछ नहीं किया गया और अगले पांच साल का भी प्रदेश भाजपा सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार में आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश की स्थिति खराब हो गई है ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है तथा विकास कार्यों में सरकारी धन का उपयोग नहीं हो पा रहा है ।


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा था जबकि अब गांवों में बामुश्किल आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है तथा बिजली के दरों में लगातार बढोतरी कि जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान अपने हक के लिए सड़को पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं प्रदेश में 14 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और लगभग 1 लाख के करीब पद रिक्त हैं लेकिन सरकार कुछ नही कर रही हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश के हाईवों कि सड़कें खस्ताहाल है बड़े बड़े गड्डे मौत को दावत दे रहे हैं सरकार के पास कोई रोडमैप नही है ।


उन्होंने कहा कि जो योजनाएं काग्रेस सरकार ने चलाई थी उन्हें भी इस सरकार ने बंद कर दिया गया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में महगाई, बैरोजगारी चरम पर है किसान परेशान है जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर बिफल सबित हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लाल कुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *