नैनीताल की फेमस लोअर मालरोड का हिस्सा धंसा_ट्रैफिक बंद कर दिया गया..Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉलरोड एक बार फिर धंसने के बाद उसे आम ट्रैफिक के लिए बन्द कर दिया गया है। इससे पहले भी इसी से लगा मॉलरोड का एक हिस्सा नैनीझील में समा गया था।
नैनीताल की फेमस मॉलरोड का एक हिस्सा 18 अगस्त 2018 को टूटकर नैनीझील में समा गया था। इसके बाद भी कई बार इस हिस्से के आसपास दरारें देखी गई। सड़क की देखरेख करने वाले लोक निर्माण विभाग ने दरारों में रेत, सीमेंट और डामर लगाकर इतिश्री कर ली। लगातार दबाव के कारण इस निचली मॉलरोड की स्थिति हमेशा डावांडोल ही रही।
प्रशासन इसका अस्थाई और स्थायी समाधान करने की योजना बनाता रहा। मल्लीताल क्षेत्र में ग्रैंड होटल के समीप लोवर मॉलरोड में कुछ जगह दरारें देखने को मिली थी । रविवार शाम उस टूटी मॉलरोड के बगल में तल्लीताल की तरफ लगभग 50 फीट लंबी दरारें आ गई। एच.डी.एफ.सी.बैंक के ठीक सामने पुरानी सड़क से धंसा हिस्सा लगभग 8 इंच नीचे चला गया।
प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार ने बताया कि शाम को सड़क धसने के बाद ट्रैफिक में से एक दोपहिया चालक अनियंत्रित होकर इसकी चपेट में आने से गिर गया। प्रशासन ने निचली मॉलरोड में ट्रैफिक बन्द कर दिया है। आने जाने के लिए अब ऊपरी मॉलरोड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video
घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani