हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण,दुकानदारों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम


हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को लामाचौड़ चौराहा और कठघरिया चौराहे पर नगर निगम, पुलिस, विद्युत और लोनिवि विभागों की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ ऑपरेशन चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में पाया गया कि पहले चिन्हित किए गए अतिक्रमणों में से कुछ दुकानदारों ने अभी तक अपनी अवैध संरचनाएं नहीं हटाई थीं।
अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने ऐसे दुकानदारों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया, “अधिकांश लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा दिए हैं, लेकिन जो शेष बचे हैं, उन्हें अब कोई और समय नहीं दिया जाएगा।”
इसके अलावा, सड़क चौड़ीकरण में बाधक बनी विद्युत लाइनों को शीघ्र शिफ्ट करने के लिए अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित किया गया। इस कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया ताकि आगामी चरणों में काम रुकावट मुक्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान लोनिवि, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों ने स्थल पर मौजूद रहकर कार्ययोजना पर चर्चा की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन