उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे का Cctv फुटेज सामने आया,कार ने कुचला_युवती की मौत..


उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया जिसका वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। खबर जनपद हरिद्वार के रुड़की से है जहां सड़क पार कर रही युवती को करने कुचल दिया, इस हादसे में युक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।
हादसा कल यानी रविवार का बताया जा रहा है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड के पास आज रविवार को बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती को एक कार ने कुचल दिया है। जिस कारण कीर्ति नाम की युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। कीर्ति को कार से कुचलने वाली यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
बता दे की खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती जादूगर रोड के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। कल सुबह करीब 9:00 बजे वह निजी अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। शहर में बरसात हो रही थी। जिसके चलते कीर्ति छाता लेकर जा रही थी।
जादूगर रोड के पास पहुंचने पर कीर्ति को सामने से आ रही एक कार ने कुचल दिया। जिस कारण कीर्ति कार के नीचे आकर फंस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने कार चालक के साथ मिलकर कीर्ति को कार के नीचे से निकला और कार में लिटाया गया। जिसके बाद कार चालक कीर्ति को लेकर मौके से चला गया। जानकारी मिली है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया है।
कार के द्वारा कीर्ति को कुचलना की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कीर्ति छाता लेकर पैदल जाती हुई दिखाई दे रही है। तभी सामने से एक कार आती है। जो कीर्ति को कुचल देती है। जिसके बाद कीर्ति कार के नीचे फंस जाती है।
Cctv फुटेज दिखा है कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते है। जिसके बाद कीर्ति को कार के नीचे से निकलकर कार में लिटाया जाता है। जिसके बाद चालक कार लेकर मौके से चला जाता है। बाद में जानकारी मिली है कि कीर्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा