Ad

उत्तराखंड BJP में महेंद्र भट्ट का दबदबा,सस्पेंस खत्म..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाहुबली की फिर से ताजपोशी……………….

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में भाजपा का नया चीफ कौन होगा इस पर सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की एक बार फिर से ताजपोशी तय है। क्योंकि महेंद्र बाहुबली के सामने कोई और मैदान में है ही नहीं। मतलब चुनावी मैदान से है।

आज उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है,”मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन किया. उनके अलावा किसी और ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है. इसको लेकर यह बात स्पष्ट मानी जा रही है कि दोबारा से उत्तराखंड बीजेपी की कमान महेंद्र भट्ट को सौंप जा रही है.”

इस मौके पर महेंद्र भट्ट को बधाई देने के लिए प्रदेश के कई विधायक कैबिनेट मंत्री और खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया से खास बातचीत में साफ किया कि एक बार फिर से भाजपा की कमान महेंद्र भट्ट के हाथों में सौंप जा रही है, उनके नेतृत्व पर केंद्र ने फिर से भरोसा जताया है. बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होने वाला है, उससे पहले प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना था।

आज उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया का पहला चरण अपनाया नामांकन होना था. नामांकन के लिए केवल एक मात्र महेंद्र भट्ट ने आवेदन किया और आज उन्होंने ही नामांकन किया उनके अलावा किसी भी नेता ने प्रदेश से नामांकन नहीं किया है।

इससे एक बात तय मानी जा रही है की एक बार फिर महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने जा रही है.. ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *