Ad

मुरादाबाद में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर-ज़मानती वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बॉलीवुड की अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा पर पैसे लेकर एक इवेंट में शामिल नहीं होने के मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है. यूपी के मुरादाबाद की एसीजेएम-4 की कोर्ट से वारंट जारी हुआ. लगातार कोर्ट में गैर-हाजिर रहने के कारण वारंट जारी हुआ.

ADVERTISEMENTSAd


मुरादाबाद के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने 2018 में मुरादाबाद के कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 36 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था. अदालत ने पुलिस को सोनाक्षी सिन्हा को गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. मामले में 24 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी. 

पेमेंट से लेकर प्लेन के टिकट का भी हो चुका था भुगतान –


प्रमोद शर्मा का आरोप था कि सोनाक्षी सिन्हा कॉन्ट्रैक्ट डील करने के बावजूद भी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने नहीं आईं, जबकि पेमेंट से लेकर उनके प्लेन के टिकट का भुगतान हो चुका था. मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड के लिए टैलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इस कार्यक्रम बुलाया था. यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2018 को श्री फोर्ड ऑडिटोरियम में दिल्ली में होना था. 

सोनाक्षी सिन्हा ने इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रमोशन वीडियो भी जारी किया था.कार्यक्रम में आने के लिए 29 लाख 92 हजार रुपये का भुगतान किया गया था. इसकी शिकायत प्रमोद शर्मा ने 2019 में कटघर थाने में की थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं होने की वजह से खुदकुशी की कोशिश की थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *