कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट


नैनीताल। अगर आप शनिवार और रविवार यानी 17 और 18 अक्टूबर को कैंची धाम, भवाली, भीमताल या पहाड़ों की ओर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के साथ कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में जाम से बचाव करना और श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों की यात्रा को सुगम बनाना है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट, पार्किंग और समय का ध्यान रखना जरूरी है।
भारी वाहनों के लिए क्या है नियम ?
समय: सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
रोक कहां लगेगी_ भारी वाहनों को जनपद की सीमाओं पर रोका जाएगा।
बसों और चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
यह यातायात व्यवस्था सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
1.हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन..
हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड, भीमताल से धारी और धानाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य तक जाना होगा।
2.पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहन
अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
3.रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन
रानीखेत से आने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए आगे जाना होगा।
4.काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और खैरना जाने वाले वाहन
इन मार्गों पर जाने वाले वाहन सैनिटोरियम से रातीघाट मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था
वीकेंड पर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसके बाद स्थानीय शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।
भीमताल की ओर से आने वाले पर्यटक.. विकास भवन, भीमताल की पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। यहां से शटल सेवा के जरिए भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
गेठिया और नैनीताल की ओर से आने वाले पर्यटक.. भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। यहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर तक जाने की व्यवस्था रहेगी।
टैक्सी दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध
पुलिस के जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी व्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाएं।
यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर तय कर लें।
कैंची धाम जाने वाले पर्यटक निर्धारित पार्किंग का ही इस्तेमाल करें।
मंदिर तक पहुंचने के लिए जरूरत पड़ने पर शटल सेवा का उपयोग करें।
पहाड़ों से आने-जाने वाले वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।
जाम और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
वीकेंड पर कैंची धाम में बढ़ने वाली भीड़ के बीच पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक रहे और स्थानीय लोगों को भी अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..