

लालकुआं : नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की कुमाऊं कमिश्नर की जांच में पुष्टि होने व विभागीय जांच में भी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद आज यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
साथ ही शासन को पत्र भेजकर जीएम निर्भय नारायण के विरुद्ध विभागीय जांच की सिफारिश की है। नैनीताल दुग्ध संघ में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने के चलते एक शिकायतकर्ता द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई आरोप लगाते हुए कुमाऊं कमिश्नर से शिकायत की थी।
जिन शिकायतों की जांच के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायत को सही ठहराते हुए अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जिस जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने निदेशक डेरी विकास विभाग को जीएम निर्भय नारायण के विरुद्ध विभागीय जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए ।
विभागीय जांच में भी आप की पुष्टि होने के बाद निर्देशक डेयरी विकास विभाग के निदेशक ने प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को कार्रवाई के निर्देश जारी किए । जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप आरोरा ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को नैनीताल दुख संघ के जीएम पद से हटा दिया है।
वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन मैं कार्यरत पीएंडआई अधिकारी डा. पीएस नागपाल को अग्रिम आदेश तक नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इधर विगत लंबे समय से नैनीताल दुग्ध संघ में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतों पर आज हूई कार्यवाही का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद