यूपी : दो छात्राओं को प्रसाद के नाम पर लड्डू में दिया ज़हर, हालत गंभीर

सुल्तानपुर उत्तर-प्रदेश 22.FEBRUARY 2021 यूपी के सुलतानपुर में घर से विद्यालय के लिए निकली एक ही घर की दो छात्राओं को रास्ते में किसी ने लड्डू खिला दिया। विद्यालय तक पहुंचते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला नौगंवारायतासी के गोसाईं का पुरवा का है।
गांव निवासी अकबाल की पुत्री शबाना बानो (13)व अकबाल के यहां रहकर पढा़ई कर रही उनकी भांजी आसिफा बानो(13) क्षेत्र इकरा कुलसूम मेमोरियल हाईस्कूल नौगंवारायतासी में कक्षा आठ की छात्रा हैं। सोमवार लगभग नौ बजे दोनों छात्राएं घर से साइकिल द्वारा विद्यालय के लिए निकली थी। घर से विद्यालय की दूरी लगभग दो किमी है। दोनों घर से कुछ ही दूर पहुंची थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्राओं को लड्डू खिलाया। किसी तरह विद्यालय पहुंचते ही दोनों की हालत खराब हो गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सबील अहमद ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने तत्काल दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सबील अहमद ने बताया कि छात्राओं ने विद्यालय में बताया कि रास्ते में किसी ने लड्डू खिलाया था। फिलहाल पिता अकबाल ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष शस्त्राजीत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस