वाहनों की नई नंबर सीरीज UK-04 AS आज से शुरू,अब ऐसे कर सकेंगे बुकिंग


हल्द्वानी, 3 दिसंबर।
हल्द्वानी आरटीओ में निजी वाहनों की नई नंबर श्रृंखला UK-04 AS आज (बुधवार) दोपहर से जारी कर दी जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में चल रही UK-04 AR सीरीज समाप्त होने के बाद अब नए वाहनों को UK-04 AS नंबर जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी मनपसंद या फैंसी नंबर लेना चाहते हैं, वे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने पोर्टल
fancy.parivahan.gov.in उपलब्ध कराया है।
आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी के गुरुदेव सिंह ने बताया कि फैंसी नंबरों के लिए शुल्क 2,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक तय है। कुछ विशेष नंबरों के लिए विभाग ऑनलाइन नीलामी भी कराएगा।
उन्होंने कहा कि नई श्रृंखला शुरू होने के बाद अब वाहन स्वामी बिना आरटीओ कार्यालय आए भी घर बैठे अपना मनपसंद नंबर सुरक्षित कर सकते हैं।
नई UK-04 AS सीरीज आज 3 दिसंबर (बुधवार) को अपराह्न से औपचारिक रूप से लागू कर दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण