Ad

सुशासन में उत्कृष्टता : IAS बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरव का अवसर बन गई। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd

यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। डिजिटल माध्यमों के नवाचारपूर्ण उपयोग और संवेदनशील संचार रणनीतियों से उन्होंने सुशासन की अवधारणा को मजबूत आधार दिया है।

उल्लेखनीय है कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जहां सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन मंथन किया जा रहा है।

यह सम्मान न केवल बंशीधर तिवारी की कार्यशैली की सराहना है, बल्कि उत्तराखंड को प्रभावी, पारदर्शी और जनकेंद्रित शासन के राष्ट्रीय उदाहरण के रूप में भी स्थापित कर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *