Ad

कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था ठप करने पर फूटा गुस्सा, नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर
​

ADVERTISEMENTSAd

​लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के शहर की स्ट्रीट लाइटें बंद किए जाने और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप किए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। आजाद नगर वार्ड नंबर-4 निवासी समाजसेवी विशाल झा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर सौंपी और नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जनसुविधाओं को बाधित करने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


यहाँ ​कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष और एक स्थानीय किसान-पशुपालक के बीच पराली के परिवहन को लेकर मामूली विवाद हुआ था जिसका स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्परता से निस्तारण करा दिया था।

आरोप है कि इसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपनी जिद और अहंकार के कारण बिना किसी आधिकारिक अनुमति या पूर्व सूचना के पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटें गुल करवा दीं और नगर की सफाई व्यवस्था का भी पूरी तरह बहिष्कार करा दिया। इसके परिणामस्वरूप रात के वक्त पूरे शहर में अंधेरा छा गया और स्थानीय जनता को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।


​ उनका कहना है कि किसी विभागीय नीति या श्रमिकहित के मुद्दों पर विरोध जताना समझ में आता है, लेकिन केवल अपनी व्यक्तिगत खुन्नस के कारण पूरे शहर की बिजली और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सेवाओं को बंधक बनाना पूरी तरह गैर-कानूनी और जनविरोधी कृत्य है।


​ उन्होंने पुरजोर मांग की है कि शहर के सभी वार्डों की स्ट्रीट लाइटों को तत्काल प्रभाव से रोज की भंति सुचारू कि जाए, साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था बहाल की जाए और मच्छररोधी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं और सरकारी व्यवस्था में बाधा डालने वाले जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया जाए।


​ उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही शहर की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लाई गईं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के साथ-साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय के बाहर उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।


वही ​तहरीर सौंपने वालों और इस विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में तौफीक अहमद, मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, रिहान खान, मुन्ना, फैसल समेत तमाम स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस ने नागरिकों की तहरीर पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *