Ad

हल्द्वानी में फर्जी बैंक खातों से साइबर ठगी का बड़ा खुलासा_ 6 गिरफ्तार,चार्ली की तलाश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के आधार पर बैंकों में खाता खोलकर लोगों से ठगी करता था। इस गिरोह के मास्टर माइंड सहित छह सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 29 जनवरी को एसओजी प्रभारी संजीत राठौर को सूचना मिली कि कुछ लोग बाहरी राज्यों से हल्द्वानी आकर फर्जी आधार कार्ड बना रहे हैं और बैंक खातों में धोखाधड़ी के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मास्टर माइंड राघवेंद्र प्रताप सिंह (उर्फ रघु) के साथ-साथ लकी, रोहन , आकाश सिंह, दीपक और रॉकी शामिल हैं। पुलिस को इनसे फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल सिम कार्ड और बैंक खाता खोलने के फॉर्म जैसे कई महत्वपूर्ण सबूत मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते थे और खाता खोलने पर हर सदस्य को 25,000 रुपये नगद मिलते थे। इसके बाद ट्रांजेक्शन पर 10-15% का कमीशन भी मिलता था।

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, और अब अन्य मुख्य आरोपी, चार्ली उर्फ के०के० की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page