Nainital_पास देने के दौरान हुआ हादसा, पैराफिट तोड कर नीचे गिरी कार..Video


ब्रेकिंग- उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए डाज फीट नीचे मैदान में जा गिरी।गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
नैनीताल के मल्लीताल में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए 10 फ़ीट नीचे जा गिरी। गमीमत यह रही कि हादसे के बाद कार नीचे के समतल स्थल में खाकर अटक गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
हादसे के बाद घायल कार चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय बीड़ी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी वत्सल नेगी ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे कार सवार मैट्रोपोल होटल से मस्जिद की तरफ जा रहा था। नीचे की तरफ से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार चालक और उनका पालतू जानवर मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




प्रेमी को ट्रक में डालकर जला दिया, खतरनाक मर्डर का एक महीने बाद राज़ खुला ..
उत्तराखंड_हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, दो की मौके पर मौत
सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…