संकट में किसानों की मेहनत,मौके पर पहुंचे राहुल सिंह दरम्वाल..


रामनगर। धान की रोपाई के सबसे अहम समय में रामनगर के छोई गांव के सैकड़ों किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बेलगढ़ के पास सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने और उसमें भारी मलबा व पेड़ गिर जाने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे किसानों की धान की फसल और उनकी महीनों की मेहनत पर खतरा मंडराने लगा है।
जानकारी मिलते ही समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल स्थानीय किसानों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से ही सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर नहर की तत्काल मरम्मत शुरू कराने की मांग की।
राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि जल्द नहर को दुरुस्त नहीं किया गया तो छोई गांव के सैकड़ों किसानों की धान की खेती प्रभावित होगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश और आपदा के कारण पहले ही किसान मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में सिंचाई व्यवस्था ठप होने से हालात और गंभीर हो सकते हैं। किसानों ने धान की खेती के लिए बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों पर पहले ही अपनी मेहनत और पूंजी लगा दी है। यदि समय पर पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी फसल प्रभावित हो सकती है।
राहुल सिंह दरम्वाल ने प्रशासन से मांग की कि नहर की मरम्मत युद्धस्तर पर कर किसानों को जल्द राहत दी जाए, ताकि उनकी मेहनत और आजीविका सुरक्षित रह सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




संकट में किसानों की मेहनत,मौके पर पहुंचे राहुल सिंह दरम्वाल..
Nainital_पास देने के दौरान हुआ हादसा, पैराफिट तोड कर नीचे गिरी कार..Video
कुमाऊं के लिए सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से मांगी दैनिक वंदे भारत एक्सप्रेस
Haldwani_बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, बनभूलपुरा में छापा
नैनीताल में कौन उड़ा रहा लोगों की नींद_क्या थर्मल कैमरे और हाईमास्ट लाइट खोलेगी राज़ ?