Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक शादीशुदा युवक ने परिवार कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बच्चे नहीं होने से पति पत्नी में विवाद होने लगे थे।
तल्लीताल के हरिनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक आर्या नगर पालिका में कार्यरत था। दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा दीपक अपने परिवार के साथ रहता था। दीपक उसका छोटा भाई और सबसे छोटी बहन सभी शादीशुदा हैं। दीपक की मां एक सरकारी स्कूल में भोजन माता का काम करती हैं।
दीपक के स्वर्गीय पिता तल्लीताल थाने के समीप फ़ड लगाकर मूंगफली बेचा करते थे। बताया गया है कि दीपक का विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन बच्चे नहीं होने के कारण उसका तीन वर्षों से अपनी पत्नी से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। टेंशन में रहने वाला दीपक शराब का आदी हो गया था।
आज दीपक ने घर के कमरे की छत में रस्सी से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शरीर को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल समेत पालिका से जुड़े लोग पहुंचे थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update