

उत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्र में दो बसों के बीच टक्कर हो गई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए भेजकर मार्ग को खोला।

नैनीताल जिले में पहाड़ पानी की सड़क में दो बसों की आमने सामने से टक्कर हो गई। पहाड़ी क्षेत्र से सवारियां लेकर बस हल्द्वानी को जा रही थी जबकि दूसरी बस पहाड़ की तरफ जा रही थी। बस में सवार 30 यात्रियों में से 19 यात्री घायल हो गए।

एक बस नये गांव से हल्द्वानी को जा रही थी और दूसरी बस हल्द्वानी से जेती गांव को सवारी लेकर जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
घायलों को प्रथामिक उपचार दिया गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें हायर सेन्टर रेफर किया गया। पुलिस प्रशासन ने बसों को सड़क से हटाकर बाधित यातायात को दोबारा खोला। गनीमत ये रही कि हदसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही बस टकराकर सड़क से खाई में गिरी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani