Nainital: खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली_पहले खुद सड़क तक लाओ..Video


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड के नैनीताल में अधेड़ गहरी खाई में गिरा। खून से लतपत घायल की गंभीर हालात देख पत्रकार के 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन करने पर “तुम खाई से निकालकर सड़क तक ले आओ” जैसा गैरजिम्मेदार जवाब मिला।
एस.डी.आर.एफ.ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
नैनीताल में ठंडी सड़क स्थित गर्ल्स हॉस्टल पखडण्डी मार्ग में एक अधेड़ उम्र का युवक रेलिंग से नीचे खाई में जा गिरा। सूत्र से मिली सूचना पर पहुंचे पत्रकार भुवन सिंह ठिठोला ‘गुड्डु’ ने 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन कर बुलाया। फोन अटेंडेंट ने गैरजिम्मेदाराना जवाब देते हुए उन्हें ही घायल को खाई से सड़क तक निकालकर लाने को कह दिया।
अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पत्रकार ने एस.डी.आर.एफ., दमकल और पुलिस को जानकारी दी। एस.डी.आर.एफ.ने तत्काल पहुंचकर अधेड़ को स्ट्रैचर में रैस्क्यू किया और उन्हें एम्ब्युलेंस के माध्यम से बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भेजा। एस.डी.आर.एफ.ने कहा कि सूचना पर आकर देखा तो घायल व्यक्ति के सिर पर चोट थी। उन्हें रैस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update