Ad

नैनीताल : झील में मिली खिलाड़ी की लाश.. क्या है वजह

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : सरोवर नगरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बृहस्पतिवार को सुबह ठंडी सड़क की ओर मंदिर से थोड़ी दूरी पर नैनीताल झील में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया

ADVERTISEMENTSAd


गुरुवार सुबह को नैनीताल की नैनी झील में ठंडी सड़क के समीप मृत युवक की पहचान लापता मनोरा निवासी कुलदीप आगरी (32 ) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को झील से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दे कि बीते आठ नवम्बर को सुबह पुलिस को ठंडी सड़क झील किनारे बैंच में एक बैग व सामान रखा मिला था। पूछताछ की तो बैग व सामान मनोरा निवासी कुलदीप आगरी का पाया गया। लेकिन युवक लापता था। जिसके चलते युवक के झील में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस, एडीआरएफ व दमकल की टीम ने झील में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।

मृतक के भाई ने बताया कि कुलदीप 10 साल से बीमारी के कारण परेशान चल रहा था। वह फुटबॉल का बहुत अच्छा खिलाड़ी था। कुछ वर्ष पहले खेल के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी। तब से उसे दौरे पड़ते थे। उसका बीत कुछ सालों से हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा था


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *