उत्तराखण्ड : आज होगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग , हो सकता है इन बेहद अहम मुद्दों पर फैसला..

उत्तराखण्ड :(देहरादून) सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम धामी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज की इस बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। इस कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार द्वारा लगातार की जा रही घोषणाओं का प्रतिबिंब देखने को मिल सकता है। लिहाजा, कैबिनेट बैठक में होने वाले फैसले सीएम की घोषणाओं से जुड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तराखंड कैबिनेट की इस बैठक में देवस्थानम बोर्ड और भू कानून जैसे ज्वलंत विषय भी चर्चा में आ सकते हैं। हालांकि, इस देवस्थानम बोर्ड पर सरकार पहले ही कमेटी गठित कर चुकी है। जिसकी फाइनल रिपोर्ट अभी तक सरकार को नहीं मिली है। वहीं, देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार ने मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, वह अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है और अब इस पर सरकार को आगे की कार्रवाई करनी है. हालांकि, अभी भी दूसरी अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है।
साथ ही इस कैबिनेट बैठक में 29 और 30 नवंबर को गैरसैंण में होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जिसमें की शीतकालीन सत्र के दौरान आने वाले अध्यादेश और विधेयकों को भी मंजूरी मिल सकती है।साथ ही अनुपूरक बजट का मसौदा भी पेश किया जा सकता है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस