ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने साफ कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, अराजकता या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, झीलों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू की टीमें लगातार गश्त करेंगी, जबकि थाना प्रभारियों को PAC और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा। रात्रि में पुलिस अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

बकरीद सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा भारी पुलिस बल –

एसपी – 03
सीओ – 04
SHO/SO – 14
SI/ASI – 75
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल – 254
PAC – 02 कंपनी
फायर टीम – 05
ड्रोन टीम – 04
SDRF – 02 टीम

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से भी शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *