Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ


उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। अमन और चैन का सन्देश देते हुए नैनीताल में भी मुस्लिम समुदाय ने मल्लीताल के डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम ने बताया की आज पढ़ी गई नमाज ( ईद-उल-अजहा) के बाद अल्लाह के बंन्दे अपने मालिक (अल्लाह) के नाम पर अपने जानवरो की क़ुरबानी देंगे। देश में सुख और शान्ति की और दुआ भी अल्लाह की बारगाह में की गई।
सन 1882 में बनी इस विशाल मस्जिद में वर्षों से नैनीताल और आसपास के मुस्लिम धर्म के लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं। मल्लीताल डीएसए मैदान में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयो ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी।
वहीँ शहर इमाम का कहना है सदियों से लोग मैदान में नामज पढ़ते आ रहे है, कुछ दिन पूर्व डीएसए मैडम में नामज अदा नही करने आदेश को लेकर असमंजस की स्तिथि थी लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज मैदान में नामज अदा की गई।
उन्होंने सभी से कुर्बानी के दौरान सभी साफ़ सफाई रखने के साथ गन्दगी ना करने की अपील की है। वहीँ भारी सुरक्षा के बीच नामज अदा की गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक टूटा पहाड़, टैक्सी सवारों की सांसें अटकीं…Video
हल्द्वानी‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
6 मौतों के बाद खुली नींद ! अब 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतें सील होंगीं..
सांसद अजय भट्ट ने जनता की समस्या सुनी, अफसरों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए
भारी बारिश के दौरान नैनीझील में हौसलों की तेज रफ्तार …