

उत्तराखंड में नैनीताल की विधायक ने मुख्यमंत्री को बलिया नाला ट्रीटमेंट, ठंडी सड़क ट्रीटमेंट और टनल पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर बचाने के लिए इन जरूरी योजनाओं को लाने के लिए विधायक का सम्मान कर दिया।
नैनीताल के नैनीताल क्लब सभागार में आज भाजपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें नैनीताल की विधायक सरिता आर्या का शहर के हित मे योजनाएं स्वीकृत कराकर लेन के लिए स्वागत किया गया। विधायक का शॉल ओढ़ाकर सम्मान जताया गया।
नैनीताल में पिछले कुछ समय से भूस्खलन प्रभावित बलिया नाला के ट्रीटमेंट की मांग उठ रही थी, इसके अलावा ठंडी सड़क में हॉस्टल के नीचे भूस्खलन का उपचार जरूरी माना जाता है। पर्यटन के लिहाज से नैनीताल की सबसे महत्वपूर्ण पार्किंग समाधान भी अति आवश्यक है जिसका टनल पार्किंग के माध्यम से उपाय ढूंढने पर भाजपाइयों ने विधायक का स्वगत सम्मान किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैनीताल दौरे में बलिया नाले के हालात दिखाए गए थे, जिसके बाद जापानी कंपनी के कोविड काल में भागने पर आज इसकी 200 करोड़ की ट्रीटमेंट राशी जारी हुई है। इसके अलावा नैनीझील किनारे ठंडी सड़क के ऊपर भूस्खलन के लिए 12 करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अति महत्वपूर्ण कार पार्किंग के लिए टनल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ