उत्तराखंड : शनि दान वाले बाबा की तलाश – इस जिले में नाकाबंदी,बच्चा गायब…


उत्तराखंड : हरिद्वार – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कडच्छ मोहल्ले में घर से आठ माह का बच्चा चोरी हो गया। एक साधु और एक बाइक सवार युवक पर संदेह है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना शनिवार दोपहर की है। जब कडच्छ मोहल्ले में एक पीले वस्त्र पहने एक साधु शनि दान मांगने के लिए रविंद्र और पीकू के घर पर पहुंचा। रविंद्र की पत्नी राखी दरवाजा बंद कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद जैसे ही वह नीचे उतर कर आई तो कमरे से उनका आठ महीने का बच्चा शिवांग गायब था।
बच्चा चोरी होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक सहित आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाकों में नाकाबंदी कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई। जिलेभर में सूचना फ्लैश कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े