

उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम खुशगवार होने के बाद सुंदर हिमालय पर्वतों के भव्य दर्शनों ने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को गदगद कर दिया है। व्यापारी भी पर्यटकों की आवाजाही से खुश हैं।
नैनीताल के हिमालय दर्शन, स्नो व्यू, टिफिन टॉप, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि जगहों से बर्फ से ढकी पर्वतीय श्रृंखला साफ साफ नजर आने लगी है। इन हिमालय नामक सफेद पर्वतों को ‘नेकेड आई’ मतलब बिना किसी चश्मे या दूरबीन के भी साफ साफ देखा जा सकता है। यहां, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग दूरबीनें लगाकर पर्यटकों को हिमालय की ऊंची ऊंची मुख्य चोटियां दिखा रहे हैं।
कुमाऊं के पहाड़ों से इस क्षेत्र की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी नंदा देवी के साथ चौखंबा, पंचाचूली, मैकतोली, त्रिशूल, नंदा घुटी और छोटी नंदा देवी दिखती हैं। दूरबीन लगाने वाले राहुल कुमार ने बताया कि यहां से विश्व की 23वीं, भारत की दूसरी और उत्तराखंड की सबसे ऊंची 7, 816 मीटर वाली पहाड़ी नंदा देवी देखी जा सकती है। मौसम और पर्यटकों की आवाजाही से राहुल संतुष्ट दिखे। पर्यटक भी हिमालय के इस विहंगम दृश्य को देखकर खुश हो गए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..