Operation Exit – Well Done नैनीताल पुलिस!

ख़बर शेयर करें

नैनीताल।
बड़े वीकेंड पर कैंची धाम, नैनीताल और भवाली में उमड़ी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस ने जिस तरह ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ रहा। घंटों सड़क पर डटे पुलिसकर्मी पसीने से लथपथ जरूर नजर आए, लेकिन उनके चेहरे पर न थकान की शिकन दिखी और न जिम्मेदारी से पीछे हटने का भाव। सड़क पर लगातार ड्यूटी, सटीक प्लानिंग और मौके पर तत्काल फैसलों ने हजारों वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखा।

कैंची धाम में करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए, लेकिन भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था कतारबद्ध और सुचारु रही। निर्धारित पार्किंग से शटल बसों और टैक्सियों के जरिए श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाया गया और दर्शन के बाद उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

नैनीताल पुलिस ने पहले से तैयार रणनीति के तहत शाम 4 बजे विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया। अल्मोड़ा और गरमपानी की ओर से आने वाले यातायात को आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। यातायात के दबाव को देखते हुए कई स्थानों पर टू-लेन संचालन कर वाहनों का फ्लो बनाए रखा गया।

इस पूरे ऑपरेशन में सबसे अहम फोकस एग्जिट मैनेजमेंट पर रहा। पहाड़ों से नीचे लौट रहे वाहनों को लगातार व्यवस्थित तरीके से निकाला गया, जिससे भीड़ एक जगह जमा नहीं होने दी गई।

पूरे ट्रैफिक ऑपरेशन की निगरानी SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने खुद ग्राउंड पर रहकर की। स्थिति के अनुसार तत्काल फैसले लिए गए और फील्ड में तैनात जवानों को लगातार दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार, सीओ, थाना-चौकी प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीपीयू, पीएसी, होमगार्ड और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर लगातार डटे रहे।

इन जवानों के लिए यह सिर्फ ड्यूटी का एक और दिन नहीं था। जब हजारों लोग अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन और पहाड़ की खूबसूरती देखने पहुंचे, तब यही पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर सड़क पर खड़े होकर दूसरों की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने में जुटे रहे।

काठगोदाम-हल्द्वानी टैक्सी यूनियन और वाहन संचालकों के साथ पहले ही बैठक कर डायवर्जन और एग्जिट प्लान की जानकारी दी गई थी। निर्धारित पार्किंग, शटल सेवा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

डायवर्जन, शटल सेवा, टू-लेन संचालन और प्रभावी एग्जिट मैनेजमेंट की संयुक्त रणनीति का असर जमीन पर दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने व्यवस्थित तरीके से बाबा के दर्शन किए और सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर लौटे। व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं और आम लोगों ने भी नैनीताल पुलिस की सराहना की।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *