

उत्तराखंड : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज केरल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे,जहा उनके भाइयों सालार खान,ओर हसनैन मलिक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया जिसके बाद वह पंतनगर से सितारगंज रोड स्थित कठंगरी गांव के नजदीक उत्तर प्रदेश की सीमा पर मौलाना फार्म पहुंचे जहां सैकड़ों गांव वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
बताते चलें कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो दिवसीय भ्रमण पर क्षेत्र में पहुंचे हुए हैं इसी के क्रम वह अपने पुराने घर मौलाना फार्म पहुंचे जहां उन्होंने अपने पोते के कार्यक्रम में शिरकत की। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर मौलाना फार्म पर होने के चलते राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड अधिकारियों ने काफी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए मौलाना फार्म पर भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के बीच राज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों से तसल्ली पूर्वक वार्ता की इस दौरान बहेड़ी विधायक अताउल रहमान, जिला पंचायत अध्यक्ष पति सुरेश गंगवार सहित दर्जनों ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..