नैनीताल में शह और मात का खेल शुरू…

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज से ‘सह मात’ का ‘खेल’शुरू। कई स्कूलों के सैकड़ों छात्र छात्रा, जंग में कूद पड़े। नैनीताल के गोवर्धन हॉल में 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।


पर्वतीय सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का शानदार आगाज़ हुआ।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 140 छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें शेरवुड कॉलेज, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल, बिड़ला विद्या मंदिर, सनवाल स्कूल, सैनिक स्कूल, जी.डी.गोयनका नौकुचियाताल , लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, रामा मोंटेसरी स्कूल तथा सेंट मेरी स्कूल, भारतीय सहीद सैनिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल पाँच राउंड खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, रणनीतिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता एवं खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति ने कहा कि स्कूली स्तर पर शतरंज को प्रोत्साहित करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


समिति के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने बताया कि लंच तक तीन राउंड पूरे हो चुके है अंडर 9 वर्ग में अद्रिजा पांडे, अंडर 11 वर्ग में सयुंक्त रूप से आचित्य उपाध्याय और रिभ्या जोशी, वर्ग 13 में रुचिर बिष्ट राघव तिवारी शुभांसु दत्ता कुषार्ग सिंह संयुक्त रूप से, अंडर 15 वर्ग में अभिराज सिंह ढैला दिव्यांस चंदोला तथा अंडर 18 में अर्जुन सिंह आयुष गर्ग निखिल सिंह श्रद्धांस गंगवार बढ़त बनाये हुए हैं।

निर्णायक शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी तोषित तिवारी, विश्वकेतु वैध, मोहम्मद बिलाल, मुकेश बच्चन और मो.मतलूब के साथ शतरंज कोच विक्रम रावत, अमित कुमार, मो.वसीम, भूपेंद्र, मयंक रावत, संदीप आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *