बेकाबू कार ने दो मासूमों को कुचला, 10 साल के वंश की मौत


कोटद्वार।घमंडपुर के जिगर गार्डन के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर जा रहे दो मासूम बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय वंश की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि सुबह करीब 7 बजे कार संख्या UK 07 AZ 4266 ने दोनों बच्चों को टक्कर मारी। वंश, निवासी उमराव नगर पदमपुर, नवयुग स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था। वहीं गंभीर रूप से घायल लक्ष्य एमकेवीएन स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता है। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक मासूम की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, जबकि दूसरे बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए परिजन अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
पुलिस ने कार चालक अभिषेक रावत (19) को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बेकाबू कार ने दो मासूमों को कुचला, 10 साल के वंश की मौत
Operation Exit – Well Done नैनीताल पुलिस!
नैनीताल में शह और मात का खेल शुरू…
दिनेश आर्य को राज्यसभा का टिकट उत्तराखंड के जनमानस का सम्मान_ महेन्द्र नागर
कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं