विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने देवला मल्ला से विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में बदलने की मांग को लेकर सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग के किमी 0.000 से 0.200 तक सड़क निर्माण के लिए करीब 0.91 हेक्टेयर वन भूमि के प्रत्यावर्तन का मामला लंबे समय से लंबित है।

ग्रामीणों ने वन संरक्षण निदेशालय का पत्र सांसद को सौंपते हुए बताया कि मामले में केंद्र के क्षेत्रीय कार्यालय से सैद्धांतिक एवं विधिवत स्वीकृति भी मिल चुकी है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए अजय भट्ट ने सचिव वन आर.के. सुधांशु से पत्राचार और दूरभाष पर वार्ता कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *