Nainital : डीएम ने 7 उप जिलाधिकारियों के किये तबादले,हल्द्वानी के SDM बने राहुल शाह..


जनपद नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी ने कई उप जिलाधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें।
जारी आदेश के अनुसार, निम्न उप जिलाधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है:
परितोष वर्मा को उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
राहुल शाह को अब उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी बनाया गया है।
तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी, कैचीधाम के रूप में तैनात किया गया है।
प्रमोद कुमार को उप जिलाधिकारी, रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रीमती रेखा कोहली को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी बनाया गया है।
विपिन चन्द्र पन्त को प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
नवाजिश खलीक को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
इस आदेश को जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा दिनांक 11 अप्रैल को अनुमोदित किया गया और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..