Ad

बनभूलपुरा हिंसा केस में हाईकोर्ट ने तसलीम और वसीम को जमानत दी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक सहित अन्य लोगो की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खण्डपीठ ने मामले में शामिल अबु तस्लीम और वसीम की जमानत मंजूर कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

आज हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विकास गुगलानी ने कोर्ट को अवगत कराया कि अबु तस्लीम व वसीम का नाम न तो प्राथमिकी मे है न ही वह घटना में शामिल हैं। संदेह के आधार पर उन्हें बेवजह गिरफ्तार किया गया। घटना के समय वे वहां नही थे। उनको इस मामले में फंसाया जा रहा है। इसलिए उन्हें प्राथमिकता की तौर पर रिहा किया जाय।

आपको बता दे कि अब्दुल मलिक सहित अन्य के खिलाफ बनभूलपुरा दंगे के समय चार मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें से एक मामला ये भी था कि मलिक ने कूटरचित ,झूठे सपथपत्र के आधार पर राजकीय भूमि को हड़पने का कार्य किया।

यही नही उनके द्वारा नजूल भूमि पर कब्जा करके प्लॉटिंग, अवैध निर्माण करके उसे बेचा गया। जब जिला प्रसाशन इस अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुँची तो उनपर पथराव किया गया। बाद में इसने दंगे का रूप ले लिया। इसी दंगे में सरकारी, पुलिस व अन्य लोग घायल हो गए कईयों की जान तक चली गयी। आरोपियो का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाय। दंगे में शामिल कई लोगो को पूर्व में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

वरिष्ठ पपत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *