Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..


उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में खेली जा रही 2nd कुमाऊं प्रीमियर लीग के फाइनल में नैनीताल ने 2-1से पिथौरागढ़ को पराजित किया। नजदीकी मुकाबले में नैनीताल ने पहले हाफ में दो जबकि पिथौरागढ़ ने दूरसे हाफ में एक गोल किया। नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ दा मैच मिला।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का सेमी और फाइनल मुकाबला खेला गया। इससे पहले मंडल के सभी जिलों के नाम पर बनी टीमों ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में मैच खेले। आज शाम खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों का जोश आसमान पर दिखाई दिया।
पहले हाफ में नैनीताल के 2 नंबर खिलाड़ी ने हाफ वॉली मार पहला गोल किया। इसके बाद एक कॉर्नर किक पर पिथौरागढ़ के सैल्फ गोल से नैनीताल की बढ़त 2 शून्य हो गई। सेकेंड हाफ में पिथौरागढ़ की टीम ने एक शानदार फील्ड गोल किया। मैच के बढ़ते रोमांच में देरी करने पर गोलकीपर को येलो कार्ड दिखाया गया।
नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ दा मैच दिया गया।
खिलाड़ियों से मिलने के लिए शुरू में टीम ओनर पहुंचे और हाफ टाइम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट खिलाड़ियों से मिले। आयोजक वीरू कालाकोटी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया और अगले वर्ष प्रतियोगिता को और वृहद रूप में कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक हरीश धामी, शेखर त्रिपाठी, रमेश शर्मा, अनूप ठठोला, हरीश तिवारी, डी.एस.ओ.निर्मला पंत, भुवन तिवारी, क़तिल, विमल शर्मा, जगदीश जोशी,
रविंदर कौर खुराना आदि मौजूद रहे।
फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी पहुंचे थे। गोपाल जोशी, दीपक रावत, सागर रावत, प्रशांत, मिलन क्षेत्री आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि संचालन मंनोज पाठक और देवेंद्र बिष्ट ने किया। बैस्ट गोलकीपर नैनीताल के अभय बिष्ट रहे और प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट पिथौरागढ़ के महीप अधिकारी को दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




राजपुरा में नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुलिस चौकी का घेराव_तस्करों के ठिकानों तक पहुंचे पार्षद
भीमताल में कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन जेल भेजे गए, एक पर NBW
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
उत्तराखंड के न्याय देवता गोलज्यू के बाल जीवन की कहानी अब बड़े पर्दे पर, ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर रिलीज
Uttrakhand_आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल