तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .


ब्रेकिंग न्यूज़ _ उत्तराखण्ड में नैनीताल के घटगड गांव में नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों का फोर्स अर्बेनिया(मिनी बस)पलट गई। नैनीताल पुलिस रैस्क्यू के लिए पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजए गया।

नैनीताल से कालाढूंगी होते हुए देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में एक फोर्स अर्बेनिया पलट गया। पर्यटकों को नैनीताल घुमाकर लौट रहे फोर्स अर्बेनिया संख्या HR56C1444 में कुल 13 पर्यटक सवार थे।
घटगड के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटे अर्बेनिया में सवार पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि अर्बेनिया सड़क में ही पलटा अन्यथा खाई में जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। नैनीताल कालाढूंगी मार्ग एक तरफ से खोलकर वाहनों की आवाजाही सुचारू रखी गई।
सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस एस.आई.आशा बिष्ट के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हो गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मिनी बस के पलटने की सही वजह और पर्यटकों का पता अब तक ज्ञात नहीं हो सका है।
बताते चलें इससे पहले नैनीताल के कैंची धाम के समीप निगलाट गांव में एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए वहीं देर रात अल्मोड़ा में गहरी खाई में बोलेरो के गिरने से मां बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश