अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसे में मां – बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। सैराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा गांव के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मां-बेटी और वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हरड़ा गांव निवासी मां-बेटी भाई दूज का त्योहार मनाने पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो मैक्स से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा समाई। हादसे में वाहन सवार तीनों लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक हरड़ा गांव के ही रहने वाले थे।
रातभर खाई में पड़े रहे शव, किसी को नहीं लगी हादसे की भनक
हादसा देर रात होने और खाई काफी गहरी होने के कारण किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। मां-बेटी और चालक के शव पूरी रात खाई में ही पड़े रहे। गांव में किसी को अंदाजा तक नहीं था कि कुछ ही दूरी पर इतना बड़ा हादसा हो चुका है।
गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी क्षतिग्रस्त बोलेरो पर पड़ी। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।
भाई दूज की खुशियां मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की इस तरह दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। त्योहार की खुशियां गहरे दुख में बदल गईं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश
कैंची धाम के पास निगलाट की गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत_ SDRF ने चार को बचाया..Video
Watch_ हाथी के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, जिंदगी और मौत के बीच फंसा बुलट वाला…